BIG BREAKING NEWS
सतीश सालियन की शिकायत पर PMO ने भेजी Action Taken Report!, ED को “Urgent and Necessary Action” लेने के निर्देश; [शिकायत संख्या DOR/VU/E/2026/8080, दिनांक 16 अक्टूबर 2026!]
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े NCB क्राइम नंबर 15/2020 में छह वर्षों तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सबूत होने के बाद आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए जाँच रोकने तथा करोड़ों रुपये के लेन-देन उजागर होने की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज।
समीर वानखेड़े को जाँच से हटाने की साजिश, NCB अधिकारी संजय सिंह के वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स कारोबार से जुड़े सबूत दबाने की शिकायत; अब ED करेंगी पूरे आर्थिक नेटवर्क की जाँच
मुंबई/नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026।
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन की मौत से जुड़े मामलों की जाँच को लेकर एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। NCB मुंबई के क्राइम नंबर 15/2020 में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया समेत कई बॉलीवुड की प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने और उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दाखिल की गई थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस शिकायत पर Action Taken Report ईमेल के माध्यम से सतीश सालियन के अधिवक्ता को भेजी है। इसमें प्रवर्तन निदेशालय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी गई है। वह शिकायत केस नं. DORVU/E/2026/0008080 पर दर्ज थी।
इस घटनाक्रम के बाद छह वर्षों से लंबित NCB की जाँच और संबंधित अधिकारि संजय सिंह तथा आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया के जेल जाने के पूरे आसार हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुई NCB की जांच।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच के दौरान सामने आई ड्रग्स संबंधी जानकारी के आधार पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने वर्ष 2020 में मुंबई में क्राइम नंबर 15/2020 और 16/2020 दर्ज किए थे।
क्राइम नंबर 16/2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित कई व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और गिरफ्तारियाँ की गईं।
वहीं क्राइम नंबर 15/2020 कि जाँच के दौरान आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम ड्रग्स कारोबार में शामिल पाए गए।
आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया के फोन सर्विलांस से उनके ड्रग्स कारोबार में लिप्त होने के तथा आदित्य ठाकरे द्वारा खुद हाइड्रोपोनिक वीड का सेवन करने के सबूत मिले थे। साथ ही रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे के डिजिटल चैट रिकॉर्ड भी फॉरेंसिक जांच में पाए गए। रिया, उसके पिता तथा भाई शोविक चक्रवर्ती द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की हत्या करने की साजिश के सबूत भी पाए गए। और जब इन सबूतों के आधार पर समीर वानखेड़े, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया को गिरफ्तार करने वाले थे, तब एक साजिश के तहत समीर वानखेड़े के हाथ से NCB के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंह ने Crime No. 15 of 2020 की जांच खुद के पास ले ली और आज तक उस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जब इस केस में NCB के विजिलेंस डिपार्टमेंट में जांच की तो पाया कि जांच अधिकारी संजय सिंह ने करोड़ों रुपये संदिग्ध खातों से प्राप्त किए हैं।